DCSIMG
Skip Global Navigation to Main Content
Texts & Transcripts

ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर राष्ट्रपति का बयान

30 August 2011

व्हाइट हाउस
प्रेस सचिव का कार्यालय
तुरंत प्रकाशन के लिए
30 अगस्त, 2011

ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर राष्ट्रपति का बयान

मिशैल और मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में तथा विश्व भर में मुस्लिम समुदायों को ईद की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं.  रमादान परिवारों और समुदायों के लिए गहन भक्ति भावना, चिंतन, और सेवा में एकजुट होने की ख़ुशी को बांटने का समय रहा है.  विश्व भर में दसियों लाख लोग अपने से कम सौभाग्यशाली लोगों के प्रति सहायता का हाथ बढ़ा कर अपनी आस्था को सम्मानित करने के लिए प्रेरित हुए हैं.  इस वर्ष, बहुतों ने बुनियादी आवश्यकताओं और मूलभूत स्वतंत्रताओं की सुरक्षा के अपने प्रयासों में साहस के साथ संलग्न रहते हुए इस माह को मनाया है.  संयुक्त राज्य अमेरिका उनके साथ खड़ा होना जारी रखेगा और सभी लोगों की गरिमा और अधिकारों के लिए खड़ा होगा, चाहे वह हॉर्न आव अफ़्रीका में एक भूखा बच्चा हो, या मध्य पूर्व और उत्तर अफ़्रीका में आज़ादी की मांग करने वाला कोई युवा व्यक्ति.  

जबकि रमादान समाप्त हो रहा है, हम विश्व भर में मुस्लिम समुदायों को इस धन्य पर्व पर अपनी सर्वोत्तम शुभ कामनाएं भेजते हैं.  ईद मुबारक. 

(Distributed by the Bureau of International Information Programs, U.S. Department of State. Web site: http://iipdigital.usembassy.gov/iipdigital-en/index.html)

  • Keywords: